
indian railway news
रतलाम. रेल मंडल में जल्दी ही 100 प्रतिशत वाईफाई की सुविधा रेलवे स्टेशन पर हो जाएगी। इसके लिए मात्र दो रेलवे स्टेशन पर काम होना शेष है। रेलवे के अनुसार कालाकुंड व पातालपानी में वाई फाई काम होना शेष है।
रेलवे के अनुसार कोराना काल के पूर्व जब लॉकडाउन नहीं लगा था, तब तेजी से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंटरनेट नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए वाई फाई का काम चल रहा था। लॉकडाउन के बाद इस कार्य में शिथिलता आई, अब अनलॉक होने के बाद से एक बार फिर से तेजी से काम शुरू होने लगा है। इसमे मंडल में 6 रेलवे स्टेशन पर वाई फाई होना रह गया था, अब उनमे चार को पूरा किया गया है। दो रेलवे स्टेशन कालाकुंड व पातालपानी में इस कार्य को होना शेष है। इसको भी तेजी से करने की कयावद की जा रही है। इसके बाद रेल मंडल 100 प्रतिशत वाई फाई वाला मंडल हो जाएगा। इस समय 110 में से 108 रेलवे स्टेशन पर वाई फाई कर लिया गया है।
जल्दी पूरा होगा शेष में कार्य
कोराना के चलते लगे लॉकडाउन ने मंडल में विभिन्न योजनाओं की गति को धीमा किया, इसमे वाई फाई का काम भी शामिल है। कुछ स्टेशन पर यह कार्य शेष है जो जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।
- जेके जयंत, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी
Published on:
20 Nov 2020 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
