रतलाम। रेल में यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए ये खुश खबर है। रेलवे ने यात्रा करने के लिए ट्रेन का टिकट सस्ता कर दिया है। क्या आपको पता है कि रेलवे में यात्रा के लिए जो टिकट आप आरक्षण वाला खरीदते है वो गुपचुप तरीके से सस्ता कर दिया गया है। वो भी एक या दो रुपए नहीं, बल्कि वास्तविक किराए में पूरा दस प्रतिशत कम किराए के साथ। इस बात की जानकारी रेलवे के काफी कम उपभोक्ताओं को है, जबकि जिनको इसकी जानकारी है वे इसका लाभ उठा रहे है। हम आपको बता रहे है कि किस तरह आप यात्रा में सस्ता टिकट ले सकते है।