18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये राशि वाले कभी न पहने काला धागा, न तो हो जाएंगे परेशान

ये राशि वाले कभी न पहने काला धागा, न तो हो जाएंगे परेशान

2 min read
Google source verification
kala dhaga ke labh in hindi

kala dhaga ke labh in hindi

रतलाम। कुछ समय से लोगों में नजर से बचने के लिए काला धागा पहनने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग तो इसको फैशन के रुप में भी पहन रहे है। अक्सर कहा जाता है कि बगैर जानकारी या आधी-अधूरी जानकारी के किया कार्य परेशानी का कारण बनता है, काला धागे के बारे में भी कुछ एेसा ही है। इसलिए कुछ राशि वालों को तो भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। ये बात वरिष्ठ ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे काला धागा किसको पहनना व किसको नहीं पहनना के बारे में बता रहे थे।

ये राशि वाले न पहने कभी

मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल को काला रंग पसंद नहीं है। काला रंग राहु का होता है। मेष राशि वाले अगर काला रंग का धागा पहनते है तो उनके जीवन में शुभ प्रभाव समाप्त होता है। काले रंग के धागे से एेसे लोगों के उपर खराब शक्तियों का असर तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा जीवन में सुख व शांति की कमी होने लगती है। मेष राशि के लोगों को लाल व पीले रंग का धागा पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोग ध्यान रखें

वृश्चिक राशि के लोगों को भी काले रंग से दूर रहना चाहिए। क्योकि इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। वृश्चिक राशि के लोग अगर काला रंग का उपयोग करते है तो उनके बनते काम बिगडऩे लगते है। जीवन में धन की कमी होने लगती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ होता है।

राशि वाले पहले ये धागा

वृषभ राशि वालों को गुलाबी रंग का धागा, मिथुन राशि वालों को काले रंग का धागा, कर्क राशि वालों को सफेद रंग का धागा, सिंह राशि वालों को पीले रंग का धागा, कन्या राशि वालों को हरे रंग का धागा, तुला राशि वालों को गुलाबी रंग का धागा, धनु व मीन राशि वालों को आेरेंज रंग का धागा, मकर व कुंभ राश वालों को हल्के नीले रंग का धागा पहनना चाहिए। एेसा करने से इनके जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ते है।