
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
कालूखेड़ा. गांव की सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर कालूखेड़ा के युवाओं ने मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक पैदल यात्रा की। यह यात्रा संत प्रत्यक्षानंद की जन्मस्थली कालूखेड़ा से उनकी कर्मस्थली मंदसौर तक निकाली गई। युवाओं ने सुबह करीब 8 बजे कालूखेड़ा से पैदल यात्रा प्रारंभ की। यात्रा शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी युवा एकजुट होकर भगवान पशुपतिनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदसौर के लिए रवाना हुए। युवाओं ने करीब 12 घंटे तक लगातार पैदल यात्रा की। रास्ते में उनका उत्साह बना रहा। थकान के बावजूद सभी युवा श्रद्धा और उमंग के साथ आगे बढ़ते रहे। शाम करीब 8 बजे युवा मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर सभी ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और गांव की खुशहाली, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पैदल यात्रा में उपसरपंच सुनील रावल, धनपाल सिंह देवड़ा, नागेश घटोड़, अशोक राठौड़, अक्कू बना, बंटी देवड़ा, कालूसिंह चौथी पीढ़ी, पवन धुवार, संदीप ढोला और कालू छाजेड़ सहित कई युवक शामिल रहे।
Updated on:
05 Sept 2026 03:51 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:02 am
