13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

kisan andolan अगस्त से 323 विकासखंड में अन्नदाता अधिकार यात्रा, राष्ट्रीय किसान महासंघ निकालेगा यात्रा, अमरकंटक से शुरू होगी यात्रा

kisan andolan अगस्त से 323 विकासखंड में अन्नदाता अधिकार यात्रा, राष्ट्रीय किसान महासंघ निकालेगा यात्रा, अमरकंटक से शुरू होगी यात्रा

2 min read
Google source verification
kisan andolan hindi news

kisan andolan hindi news

रतलाम। राष्ट्रीय किसान महासंघ अगस्त माह से 323 विकासखंड में अन्नदाता अधिकार यात्रा निकालने जा रहा है। इसमे चार मुद्दे प्रमुख रुप से शामिल किए गए है। यात्रा में राज्य सरकार से १५ वर्ष के कामकाज पर हिसाब मांगा जाएगा। इसके अलावा संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग के साथ संविदा शब्द को ही राज्य में समाप्त करने की मांग होगी। ये बात राष्ट्रय किसान महासंघ के संयोजक शिवकुमार शर्मा कक्का जी ने रतलाम में पत्रिका से कही। वे मंदसौर जाने के दौरान कुछ समय के लिए रतलाम में रुके थे।

कक्का जी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली पर निकलने वाली यात्रा में डेढ़ घंटे की फिल्म रात में जिला मुख्यालय में बताई जाएगी। इसमे राज्य सरकार की नाकामी के बारे में बताया जाएगा। इस प्रकार की यात्रा देश के सभी राज्यों में निकलने वाली है जिसे भाजपा की शवयात्रा नाम दिया गया है। बैरोजगारी समाप्त हो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग मंजूर हो, सरपंच संघ की मांग मंजूर हो, शिक्षाकर्मी की मांग मंजूर हो व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात इसमे होगी।

ये मुद्दों पर यात्रा का फोकस

कक्का जी ने कहा कि यात्रा का फोकस चार मुद्दों पर रहेगा। इसमे भाजपा अपने घोषणापत्र के अनुसार किसानों को उनकी उपज की लागत का डेढ़ गूना दे, क्योकि स्वामीनाथन आयोग ने भी इस बात को मंजूर किया है। देश के सभी किसानों को ऋणमुक्त किया जाए। वो छोटा किसान जो मंडी तक अपनी उपज लेकर नहीं पहुंच पाता है, उसकी आय निश्चित करने के लिए प्रत्येक किसान को कम से कम 18 हजार रुपए न्यूनतम मासिक दिए जाए। फल, दूध व सब्जी को समर्थन मूल्य में लिया जाए।

यात्रा में 100 टै्रक्टर रहेंगे

कक्का जी ने कहा कि यात्रा के दौरान 100 से अधिक ट्रैक्टर रहेंगे। ये कहना गलत होगा कि यात्रा सिर्फ भाजपा से सवाल करने के लिए हो रही है। ये साफ बात है कि यात्रा में सिर्फ किसान के बारे में बात होगी। इसमे न तो किसी दल को वोट देने के लिए कहा जाएगा न रोकने की बात होगी। चर्चा के दौरान युवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक राहुल राज, सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पालिया भी उपस्थित थे।