रतलाम जिले के बिंजाखेड़ी गांव के रहने वाले आवेदक विनोद डाबी ने बताया कि उसकी मां सगुन बाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पीएम आवास की दूसरी किस्त मां के खाते में डलवाने के लिए जब ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत के पास पहुंचा तो उसने 20 हजार रूपए रिश्वत की मांग की। पहले तो आवेदक ने रिश्वतखोर सरपंच से काफी गुजारिश की लेकिन जब सरपंच नहीं माना तो उसने उज्जैन लोकायुक्त दफ्तर में सरपंच की शिकायत की।