घटना को लेकर दोनों ठेकेदारों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ठेकेदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ठेकेदार महेश ठाकुर की शिकायत पर ठेकेदार राजेंद्र सिंह लोधी, अजय सिंह लोधी व जेसीबी चालक हल्ले यादव के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है तो वहीं ठेकेदार अजय लोधी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 15 अप्रैल की रात करीब 1 बजे सूर्या सिंह ठाकुर ने उन्हें मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दी। फोन व मैसेज किए और सुबह जब ऑफिस पहुंचा तो सूर्या के छोटे भाई शोभित ने गाड़ी से राजेन्द्र लोधी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद सूर्या सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। शोभित, सूर्या व उसके साथी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर भी गए हैं।