पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक राहुल की पत्नी का युवराज नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात के बाद पत्नी फरा हो गई थी और जब पुलिस ने युवराज को संदेह के आधार पर पकड़ा तो उसने सच कबूल करते हुए बताया कि राहुल की पत्नी व उसने मिलकर राहुल की हत्या का प्लान बनाया था। 12 अप्रैल को मृतक की पत्नी ने रात 8.30 बजे वीडियो कॉल कर राहुल की खून से सनी लाश भी उसकी दिखाई थी। वारदात को अंजाम राहुल की पत्नी, एक नाबालिग व ललित नाम के युवक ने मिलकर दिया था जिन्हें पुलिस ने सांवेर से पकड़ लिया।