प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल क्रमांक एक के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के बेटे अंश ठाकुर के साथ दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का बेटा अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक से खजरी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन चैकिंग कर रहे दो पुलिस वालों ने उसे रोका तथा उसके साथ मारपीट की। पुलिस कर्मियों के नाम एसआई राजकुमार बघेल तथा नरेंद्र उपाध्याय बताए जा रहे हैं। जो मारपीट करने क बाद मौके से भाग गए।