जैन मुनियों पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बाद नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने एसडीओपी निकिता सिंह और टीआई सिंगोली बीएल भांबर के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया था। जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान के चित्तौ़गढ़ से आरोपी गणपत नायक, गोपाल भोई, कन्हैयालाल भोई, राजू भोई निवासी भोई का खेड़ा चित्तौडगढ़ राजस्थान, बाबू शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला।