
Lunar Eclipse 2020
रतलाम। lunar eclipse 2020 : वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया है व कई लोगों ने इसको देखा है। अब बारी है नए वर्ष 2020 की शुरुआत होते ही 10 जनवरी को आने वाले चंद्र ग्रहण की। इसका हर राशि वालों पर बड़ा असर होगा। ग्रहण के बाद दान पुण्य का विशेष महत्व है। ग्रहण समाप्त होने के बाद सूतक काल भी समाप्त हो जाता है और मंदिरों के कपाट भी खुल जाते हैं। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने शनिवार को नक्षत्रलोक में भक्तों को आगामी चंद्र ग्रहण से राशि पर होने वाले बडे़ असर के बारे में बताते हुए कही।
Lunar Eclipse 2020 : ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने बताया कि नए साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। आने वाले साल 2020 में तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिषी के अनुसार वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यह एक खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है, वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।
Lunar Eclipse 2020 : पहले जाने चंद्र ग्रहण का समय
10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का समय: रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में।
चंद्रग्रहण की शुरुआत 10 जनवरी 2020 को रात 10 बजकर 37 मिनट से होगी। इस समय आकाशगंगा में ङ्क्षसह लग्न व मिथुन राशि रहेगी। मिथुन राशि में तब राहु भी रहेगा। इसका मतलब है कि इस राशि वालों के साथ हर प्रकार की घटना अचानक होगी। चंद्र की दृष्टि धनु राशि पर रहेगी। इसलिए इस राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा। इसके अलावा अन्य राशि वालों को भी लाभ हानी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि में प्रथमा तिथि को कृष्ण पक्ष और पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान घटित होगा। इसलिये मिथुन राशि के जातकों पर इस ग्रहण के कारण कुछ परिवर्तन अपने जीवन में देखने को मिल सकते हैं।
इस तरह होगा राशि पर असर
Lunar Eclipse 2020 : मेष राशि वालों को लाभ, वृषभ राशि वालों को कंधे का दर्द, मिथुन राशि वालों को परिवर्तन, कर्क राशि वालों को यात्रा, सिंह राशि वालों को भूमि भवन से लाभ, कन्या राशि वालों को स्थान परिवर्तन, तुला राशि वालों को धन का लाभ, वृश्चिक राशि वालों को ऑपरेशन, धनु राशि वालों को धन का नुकसान, मकर राशि वालों को दुश्मन से नुकसान, कुंभ राशि वालों को धन व प्रतिष्ठा व मीन राशि वालों को भवन व भूमि से नुकसान होगा।
रतलाम में इतने दिन रहेंगे ग्रहण
10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का टाइम : रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
5 जून 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का टाइम : रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
21 जून 2020 सूर्य ग्रहण
ग्रहण का टाइम : 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया
5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का टाइम : सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका
30 नवंबर 2020 चंद्र ग्रहण
ग्रहण का टाइम : दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिनट तक।
कहां दिखाई देगा : भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
14 दिसंबर 2020 सूर्यग्रहण
ग्रहण का टाइम : शाम को 19 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे तक।
कहां दिखाई देगा : सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसको प्रशांत महासागर
Updated on:
28 Dec 2019 05:14 pm
Published on:
28 Dec 2019 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
