29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें वीडियो : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के रतलाम आने के पहले हुआ बड़ा निर्णय

मध्यप्रदेश के रतलाम से 22 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का शंखनाद करने जा रहे है। कमलनाथ के रतलाम आने से पहले जहां कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर - घर जिले में नाथ की सभा का प्रचार कर रहे है, वही दूसरी तरफ शहर कांग्रेस ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
kamalnath1.jpg

,,

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम से 22 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का शंखनाद करने जा रहे है। कमलनाथ के रतलाम आने से पहले जहां कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर - घर जिले में नाथ की सभा का प्रचार कर रहे है, वही दूसरी तरफ शहर कांग्रेस ने एक बड़ा निर्णय लिया है। देखें खबर का वीडियो....

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 22 अप्रेल को रतलाम में विधानसभा चुनाव प्रचार 2023 का आगाज करने आ रहे है। इस दौरान नाथ अपने मंडलम व सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई सवाल - जवाब करेंगे। उन संभावित सवालों की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है।

यह है कांग्रेस की योजना

कांग्रेस ने योजना बनाई है बंजली हवाई पट्टी से लेकर कालिका माता मंदिर व यहां से अंबेडकर हॉल में होने वाली बैठक तक के करीब 6 किमी के मार्ग में स्वागत करने के लिए 100 स्थान पर मंच बनाएगी। वाहन रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाथ को लाया जाएगा। इस रैली के मार्ग पर ही स्वागत के लिए पदाधिकारी मंच बनाएंगे। इन सब के साथ - साथ सेक्टर व मंडलम की बैठक में नाथ क्या - क्या सवाल संभावित रूप से कर सकते है, इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।

इन सवालों की हो रही तैयारी

कार्यकर्ता बनाओ अभियान में कितने कार्यकर्ता बनाए, ऑनलाइन कितने कार्यकर्ता बनाए, वार्ड से लेकर सेक्टर व मंडल में कितना समय आमजन से मिलते हो, किसी मतदाता को नाम जुड़वाना या एक वार्ड से दूसरे वार्ड की सूची में नाम जुड़वाना - कटवाना हो तो यह काम कैसे होता है, जैसे सवालों को तैयार करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के कार्यालय से इस प्रकार की तैयारियों को लेकर साफ निर्देेश आ गए है। जो सेक्टर से लेकर मंडलम पदाधिकारी सही जवाब देगा, उसको विधानसभा चुनाव के पूर्व बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

IMAGE CREDIT: patrika

हमारी तैयारी जारी है

हमारे प्रदेश अध्यक्ष 22 अप्रेल को आ रहे है। हमारी तैयारी जारी है। उनके स्वागत से लेकर बैठक में जो सवाल - जवाब होंगे, उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

- शिल्पा सिसौदिया, जिला महामंत्री, युवक कांग्रेस

Story Loader