
Madhya Pradesh Water Latest News
रतलाम।madhya pradeshrain Latest News : रतलाम में बारिश अब आफत बनकर गिर रही है। शुक्रवार की रात से रविवार की दोपहर तक जिले में औसत 6 इंच बारिश ने 60 से ज्यादा गांवों को जलमग्न कर दिया। चंबल, शिप्रा, उनी, मलेनी, करणी, रोजड़ी सहित सहायक नदियों की बाढ़, तालाबों और बांधों के पानी से तीन दर्जन गांव के ३ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। रोला, रणायरागुर्जर, भड़ानखुर्द, पिपलौदा व गढ़ीकटारा, पालनगरा में रेस्क्यू कर 700 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए है। बाढ़ में एक युवक की बहने से मौत हो गई। 11 गांव में 19 से ज्यादा कच्चे मकान ढह गए तो कई मकानों की दीवारें धराशायी हो गई। बाजना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा करीब 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। रेलवे ट्रैक पर भी जलजमाव के कारण दर्जनों ट्रेनों की आवाजाही पर असर हुआ है। वहीं, रपटों पर पानी के कारण कई गांव और कस्बों का सड़क संपर्क भी टूट गया है।
होमगार्ड कॉलोनी में दो कच्चे मकान ढहे
राजस्व कॉलोनी से होमगार्ड कॉलोनी पहुंच मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे बड़े नाले में निकासी की जगह नहीं होने से पुलिया के नीचे रोड पर घुटनों घुटनों तक पानी भर गया। कॉलोनी में दो कच्चे मकान बारिश की चपेट में आकर गिर गए। सोहनलाल पिता फत्ताजी के मकान की गत रात अचानक दीवार धंस गई। इस कारण रात पड़ोसी गुडड्डू मईड़़ा के घर गुजारना पड़ी। रात तीन बजे करीब पूरा मकान ढह गया। किशोर पिता प्रेमचंद मकवाना का भी कच्चा मकान सुबह छह बजे ढह गया। रात में बारिश के कारण वे मां के घर सो गए थे। सुबह वार्ड पार्षद और निगम से इंजीनियर मौके पर पहुंचे।
शहर में रात 11 से सुबह 6 बजे तक हालात खराब
शहर में गत रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 6 बजे तक गिरती रही। शहर के दो बत्ती, न्यूरोड, अलकापुरी, जवाहर नगर, पीएंडटी कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में पानी नालियां से उफनकर सड़कों पर बह रहा था। पॉवर हाउस रोड पेट्रोल पंप के सामने, कलाईगर रोड, नोलाईपुरा, चांदनीचौक क्षेत्र की सड़कों पर पानी जमा हो गया। डाट की पुलिया पर सुबह गिट्टी का ढेर लग गया, तेज-रिमझिम बारिश के चलते सड़कों में जगह-जगह गढ्डे हो गए। करमदी रपट पर सुबह तेज बहाव से यातायात बाधित होता रहा। सुबह डाट की पुल से निकलने में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो बजे तक जूझती रही
बाजना के भड़ानखुर्द में बीती रात तालाब के पास बसे ग्रामीणों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की टीम रात करीब दो बजे तक जूझती रही। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी को गांव तक पहुंचाया। ग्रामीणों को खतरे से निकालकर करीब 50-60 लोगों को ऊंचे स्थानों पर स्कूल और पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया। रात में ही जिला प्रशासन की तरफ से खाना और पानी का इंतजाम करके बोट के माध्यम से गांव तक पहुंचाया गया। रात में ही सिंचाई विभाग की टीम भी गांव पहुंची थी किंतु जेसीबी और पोकलेन मशीन ले जाना संभव नहीं होने से राजस्थान के कुशलगढ़ और आबापुरा के रास्ते जेसीबी और पौकलैंड मशीनों को गांव तक पहुंचाकर तालाब की पाल में आई दरार को पाटने में जुट गई। शनिवार की दोपहर बाद तक ज्यादातर हिस्सा ठीक कर दिया था।
शिवना ब्रिज पर 15 घंटे से अधिक रहा पानी, डीआरएम पहुंचे
रेल मंडल के रतलाम जयपुर सेक्शन के दलौदा मंदसौर के बीच बने शिवना नदी के रेलवे ब्रिज पर दोपहर करीब 1 बजे पानी आ गया। इसके बाद रतलाम का चित्तौडग़ढ़, जयपुर, उदयपुर, अजमेर से रेलवे संपर्क कट गया। करीब दस घंटे तक मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर रेलवे ट्रैक पर ये देखने खडे़ रहे कि ब्रिज को किसी प्रकार का नुकसान तो नहीं हुआ है। बारिश की वजह से दोपहर 295-2-7 किमी पर दलौदा - मंदसौर सेक्शन में शिवना नदी के ब्रिज पर पानी आ गया।
MUST READ :
Updated on:
29 Nov 2019 02:30 pm
Published on:
15 Sept 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
