29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO रतलाम तरबतर, लगातार बारिश से नदियां उफान पर

Madhya Pradesh Ratlam Latest Weather Report : मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने रतलाम जिले को भी तरबतर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रतलाम के सभी विकासखंडों में जोरदार बारिश हुई है। जिले के ताल में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम बारिश आलोट विकासखंड में पौने 8 मिमी. दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 13 Sep 2019, 12:02 PM IST

madhya pradesh ratlam latest weather report

madhya pradesh ratlam latest weather report

रतलाम। Madhya Pradesh Ratlam Latest Weather Report : मानूसन की रफ्तार लगातार जारी है। रतलाम जिले में गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही है। यहां देर रात से लेकर सुबह तक रुक - रुक कर लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। 24 घंटो में लगातार बारिश में जिले के ताल में सबसे अधिक 2 इंच बारिश दर्ज हुई है जबकि सबसे कम आलोट में 8 मिमी दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने रतलाम जिले को भी तरबतर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रतलाम के सभी विकासखंडों में जोरदार बारिश हुई है। अब हालात ये है कि नदी नाले पूरे उफान पर है।

MUST READ : श्राद्ध 2019 : वो सब जो आप जानना चाहते है

जिला भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा शुक्रवार सुबह तक के बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं ।जिसके अनुसार पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई है। जिले में सभी नदी व नाले उफान पर है। यहां पर खेतों में पानी भर गया है व अब उपज खराब होने या गलने का भय किसानों को सता रहा है। इधर दूसरी तरफ ये माना जा रहा है कि 20 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग भी बारिश जारी रहने की बात कह रहा है।

ये है जिले की बारिश की स्थिति

रतलाम जिले में बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले के आलोट विकासखंड में 8 मिमी.बारिश दर्ज की गई है। आलोट में इस वर्ष शुक्रवार सुबह तक 57 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जावरा विकासखंड में पिछले 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जावरा में इस वर्ष अभी तक 54.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि ताल में सबसे अधिक शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। ताल में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिपलौदा विकासखंड की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष पिपलोदा में अभी तक 48.5 इंच बारिश हो चुकी है। बाजना विकासखंड में 24 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई है। बाजना में अभी तक 43 इंच से अधिक हो चुकी है।

MUST READ : SBI के करोड़ों ग्राहकों को 1 अक्टूबर से बड़ी सुविधा, होने वाले है ये बदलाव

शहर में एक इंच बारिश

रतलाम में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में इस वर्ष अभी तक 47 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि रावटी में पिछले 24 घंटे में 1 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है। आदिवासी क्षेत्र रावटी में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई है। सैलाना में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा पौने 52 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में औसत रूप से 1 इंच बारिश हुई है। जिला में अभी तक औसत 53 इंच के लगभग बारिश शुक्रवार सुबह तक दर्ज हो चुकी है।

MUST READ : पितृपक्ष 13 सितंबर से, श्राद्ध के नियम व इससे जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि