32वां पुण्य स्मृति महोत्सव
आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञानानन्द महाराज का 32वां पुण्य स्मृति महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई जा रही है। भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लें। ज्ञानानंद तीर्थ ने आगे कहा कि बड़े-बड़े दानी, तपस्वी और दानी, सदाचारी जब तक अपने आप को भगवान के चरणों में समर्पित नहीं कर देते है, तब तक कल्याण नहीं होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया। शाम को आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
जीये युग युग है नंद कुमार…
जीये युग युग है नंद कुमार…धन्य तुम्हारा वंश, धन्य जनक जननी प्रदेश है…जहां लिया अवतार..। जैसे वचनों के साथ अखंड ज्ञान आश्रम में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ के साथ उपस्थित श्रोताओं ने भी साथ में वाचन कर भक्तिरस का आनंद लिया। आश्रम के संत देवस्वरूपानंद महाराज ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे से कथा शुरू होगी। जिसमें श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। शुरुआत में मोहनलाल और पावर्ती देवी की ओर से भागवत पोथी पूजन किया गया।