
#Ratlam महिला कांग्रेस ने कहा जल्द गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन
रतलाम. शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने शनिवार को एक साथ दो अलग-अलग मुद्दों पर प्रेस कांफ्रेंस की। एक में महिला कांग्रेस ने महिला कुश्ती पहलवानों के साथ पिछले दिनों हुए पुलिस व्यवहार और ब्रजभूषण सिंग की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ शहर कांग्रेस उज्जैन के महाकाल लोक में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रेस वार्ता में यास्मिन शैरानी, जोएब आरिफ, बसंत पंड्या सहित अन्य मौजूद रहे।
हाईकोर्ट जज कराई जाए जांच
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाकाल लोक मे पिछले दिनों आंधी की वजह से टूटी प्रतिमाओं में बड़ा घोटाला हुआ है। इस घोटाले की हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। महाकाल लोक में बड़ा घोटाला हुआ है। एक ही ठेकेदार से यह काम कराया गया। यह शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की बानगी है। प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्रसिंह प्रेसवार्ता करके यह बताना पड़ा कि यह संकल्प कमलनाथ सरकार का था साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। पूरे भ्रष्टाचार को जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच जरुरी है।
महिला कांग्रेस ने दी चेतावनी
दूसर तरफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने भी प्रेसवार्ता में नई दिल्ली में आंदोलन कर रही महिला कुश्ती पहलवानों के साथ की गई अभद्रता को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 35 दिन से देश की बेटियां आंदोलन कर रहीह ै और कोई उनकी सुनवाई करने वाला नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में महिला और लोकतंत्र की अस्मिता की दुहाई दे रहे थे तो इससे महज एक किमी दूर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही देश की बेटियों को घसीटा जा रहा था। जल्द ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिला कांग्रेस सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Published on:
03 Jun 2023 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
