
देखें Video भाजपा की मनीषा शर्मा बनी निगम की पहली महिला सभापति
रतलाम. रतलाम नगर निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ है। नगर निगम के सभापति के रूप में अब तक पुरुष ही काबिज रहे हैं लेकिन पहली बार सभापति के रूप में एक महिला ने चुनाव जीता है। तीसरी बार पार्षद बनी भाजपा की वरिष्ठ पार्षद मनीषा शर्मा के नाम पर संगठन ने बीती रात मुहर लगाकर रास्ता साफ कर दिया था। बुधवार को निगम सम्मेलन के दौरान हुई वोटिंग में शर्मा को 34 और कांग्रेस की तरफ से खड़ी हुई भावना पेमाल को महज 16 वोट मिले। इस तरह निगम मनीषा शर्मा निगम सभापति चुन ली गई।
भाजपा की तरफ से दो दावेदार थे
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निगम सभापति के लिए दो दावेदार थे। पहली बार पार्षद बने दिलीप गांधी और तीसरी बार पार्षद बनी मनीषा मनोज शर्मा की दावेदारी मजबूत थी। तीसरा नाम भगतसिंह भदौरिया का चला था लेकिन बाद में संगठन से ना होने के बाद उनका नाम वापस हो गया। बचे दो नामों के बीच सहमति बनाने के लिए मंगलवार को चुनाव के लिए आए संगठन के पदाधिकारी ने एक नाम तय कर दिया। सुबह तक नाम गोपनीय रखा गया किंतु निगम का सम्मेलन शुरू होने से पहले नाम सार्वजनिक हो गया।
आलोट ममता जैन अध्यक्ष
नगर पंचायत आलोट और धामनोद में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। आलोट में भाजपा की तरफ से खड़ी हुई ममता विमल जैन के सामने निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीतकर आए पूर्व नपं अध्यक्ष पवन शर्मा खड़े हुए थे। भाजपा की ममता जैन को 11 और पवन शर्मा को महज 4 वोट मिले।
धामनोद में दुर्गा बनी अध्यक्ष
धामनोद नगर पंचायत में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की तरफ से दुर्गा अजय डिंडोर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। धामनोद नगर पंचायत में भाजपा के पार्षदों की संख्या ज्यादा 11 है जबकि कांग्रेस 1 और 3 निर्दलीयों की संख्या कम होने से दुर्गा निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
Updated on:
10 Aug 2022 01:08 pm
Published on:
10 Aug 2022 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
