10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात के बाद थाने पहुंची पत्नी, बोली- मेरा पति नपुंसक…

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने थाने पहुंचकर अपनी ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नपुंसक है। इसके साथ ही पत्नी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और प्रताड़ित करने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

दरअसल, पत्नी को जब पति की नपुंसकता के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने नाराजगी जताते पति से सवाल किया कि झूठ बोलकर मेरी शादी क्यों करवाई। इसके जवाब देते हुए पति ने कहा कि ये बात किसी को मत बताना।

4 महीने पहले हुई थी शादी


महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के 15 दिन बाद पता चला कि उसके पति की नपुंसक होने की बात सामने आ गई। इस बारे में पति ने पत्नी से कहा था कि उसका इलाज जारी है। ये बात किसी मत बताना। जब वह तीन महीने बाद मायके वापस आई तो पूरी सच्चाई घरवालों को बता दी। जिसके बाद चाचा ससुर के द्वारा महिला के भाई को चांटा मारा गया और 25 लाख रुपए लेकर आने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि पैसे लेकर आना वर्ना तुम्हारी बहन को नहीं रखेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा तो ससुराल पक्ष के द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने पति, सास, ससुर और चाचा ससुर के खिलाफ थाने जाकर मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।