17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: MP में पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखे गए पत्थर

mp news: मध्य प्रदेश में पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश। ट्रैक पर रखे गए पत्थर।

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akash Dewani

Apr 17, 2026

mp news Plot to Derail Ratlam-Udaipur Train in Neemuch Stones on Railway Tracks

Plot to Derail Ratlam-Udaipur Train in Neemuch (फोटो-Demo Pic AI)

mp news: मध्य प्रदेश में पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश का बड़ा मामला सामने आया है। नीमच जिले के हरकियाखाल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए थे। रतलाम रेलवे स्टेशन से शाम 5.16 पर उदयपुर के लिए चली रतलाम-उदयपुर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन (19327) के ट्रैक पर पत्थर रखकर उसे पलटाने की साजिश का पता चला है। ट्रैक पर पत्थर दिखने के बाद चालक दल ने ट्रेन को आपात हालात में रोका और पत्थरों को हटाया।

ट्रैन को खड़ा रखा गया

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही ड्राइवर दल ने रेलवे ट्रैक पर पत्थरों को देखा उन्होंने वैसे ही ट्रेन रोक दी। इस दौरान ट्रेन को 12 मिनट तक खडे़ रखा गया। ट्रेन की स्पीड तेज होने के कारण कुछ पत्थर ट्रेन के नीचे भी आ गए थे। नीचे आए पत्थर की जोरदार आवाज के बाद कई यात्री घबरा भी गए।

ड्राइवर दल की सतर्कता से टली दुर्घटना

दरअसल, ट्रेन संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर ट्रेन शाम को तय समय पर रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना हुई। नीमच रेलवे स्टेशन के पूर्व फ्लैग स्टेशन हरकियाखाल से कुछ दूर पहले एक पुल के निकट ट्रैक पर बोल्डर और बड़े पत्थर रखे दिखे। ऐसे में चालक दल के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी व स्वयं नीचे उतरकर पत्थर हटाने लगे। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।

डीआरएम ने कहा ये

सूचना मिलने के बाद नीमच से आरपीएफ और जीआरपी का दल पहुंचा व निरीक्षण किया। डीआरएम अश्वनी कुमार के अनुसार सतर्कता ही दुर्घटना से बचाती है। चालक दल और उनके सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एक हफ्ते पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें कि, रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने ये मामला पहला नहीं है। अनूपपुर जिले से 7 अप्रैल को एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां बच्चों ने खेल-खेल में ट्रैक पर पत्थर बिछा दिए थे। दरअसल, अमलाई-बुढार रेलवे खंड पर कुछ नाबालिग बच्चों के खेल के कारण ट्रैक पर पत्थर रख दिए गए। उसी समय रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस (12536) गुजर रही थी।

जैसे ही ट्रेन चालक की नजर इन पत्थरों पर पड़ी उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया। ड्राइवर दल ने नीचे उतरकर पत्थर हटाए। सीसीटीवी फुटेज से नाबालिगों की पहचान की गई। नाबालिगों ने पूछताछ में बताया की वह खेलते समय ट्रैक पर पत्थर रखकर भाग गए थे। तीनो पर जुवेनाइल जस्टिस के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।