
MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों लूटपाट की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई थी। जिसके चलते गाड़ियों पर लगातार पथराव करके लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस भी इन घटनाओं से तंग आ गई थी, लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिससे अब नाइट विजन ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
एक्सप्रेस-वे की निगरानी नाइट विजन ड्रोन कैमरा के जरिए की जाएगी। इस ड्रोन की मदद से रात के अंधेरे में हुई छोटी-छोटी से घटना भी कैद हो जाती है। साथ ही पुलिस को भी पहले से ही भनक लग जाएगी। जिससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी।
रतलाम एसपी के द्वारा टोल प्लाजा पर ड्रोन उड़ाकर नाइट विजन कैमरे की जांच की गई। जिसके बाद पत्थरबाजी वाली जगह पर पहुंचकर ड्रोन से निगरानी की और अधिकारियों को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं। इस नाइट विजन कैमरे की कीमत 7.65 लाख रुपए हैं। जो कि 15 किलोमीटर की रेंज को कवर करते हैं।
इस पूरे मामले पर एसपी अमित कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरा एनएचएआई के पेट्रोलिंग वाहन में रहेगा। जिसे एक ट्रेन किया हुआ पुलिसकर्मी ऑपरेट करेगा। निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुंरत उसे कंट्रोल रूम और उससे जुड़े थाना क्षेत्र को सूचना दी जाएगी।
Updated on:
28 Feb 2025 04:20 pm
Published on:
28 Feb 2025 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
