18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम चुनाव 49 वॉर्डो में हुआ आरक्षण, आपके वार्ड में खुली यह गोटी

नगर निगम के 49 वॉर्डो के आरक्षण की प्रक्रिया को जिला निवा्रचन अधिकारी रुचिका चौहान ने गुरुवार को किया। नगर निगम चुनाव के संभावित चुनाव के पूर्व यह आरक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
नगर निगम चुनाव 49 वॉर्डो में हुआ आरक्षण, आपके वॉर्ड में यह हुआ

नगर निगम चुनाव 49 वॉर्डो में हुआ आरक्षण, आपके वॉर्ड में यह हुआ

रतलाम. नगर निगम के 49 वॉर्डो के आरक्षण की प्रक्रिया को जिला निवा्रचन अधिकारी रुचिका चौहान ने गुरुवार को किया। नगर निगम चुनाव के संभावित चुनाव के पूर्व यह आरक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमे ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, सामान्य पुरुष, सामान्य महिला, एससीएसटी पुरुष, एससीएसटी महिला सहित सर्वहारा वर्ग को आरक्षण दिया गया है।

आपका कम होगा बिजली बिल, क्योंकि लग रहे है स्मार्ट मीटर

सुबह करीब 11 बजे बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान के एक एक करके वार्डो के आरक्षण की प्रकिया को शुरू किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आरएस लुनेरा, कांगे्रस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा पदाधिकारी प्रदीप उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, सेवादल शहर अध्यक्ष महीप मिश्रा के अलावा जिले के आला अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम आवास योजना में मिली बड़ी सौगात

दावेदार पहुंचे सबसे अधिक
वॉर्ड आरक्षण प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख दल के वार्ड चुनाव के दावेदार सबसे अधिक संख्या में पहुंचे। इस आरक्षण प्रक्रिया ने कई दावेदारों को राहत दी है। यहां तक की कुछ वार्ड पूर्व की तरह ही आरक्षित हुए है। इतना ही नहीं यह पहली बार है जब भाजपा व कांगे्रस दोनों ने इस प्रक्रिया के बाद राहत की सांस ली है। इस दौरान जिले की अन्य नगरिय निकाय के लिए भी वार्ड अनुसार आरक्षण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। आरक्षण प्रक्रिया में रोचक बात यह रही कि कुछ बड़े दावेदारों के वार्ड आरक्षित हो गए जबकि नए के लिए सामान्य से लेकर पसंद का आरक्षण हुआ है।

रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी खुश खबर

इस तरह हुआ आरक्षण
आरक्षण - वॉर्ड नंबर
एससी पुरुष - 31 व 32
एससी महिला - 1, 2, 21
एसटी महिला - 10
एसटी पुरुष - 17
ओबीसी पुरुष - 5, 24, 42, 16, 3, 35
ओबीसी महिला - 74, 11, 43, 9, 18, 8
सामान्य पुरुष - 6, 13, 15, 19, 22, 29, 34, 36, 37, 41, 44, 46, 48, 49
सामान्य महिला - 20, 40, 26, 39, 30, 28, 12, 33, 45, 4, 7, 23, 27, 25, 14

समूह से जुड़ी सीमा मजदूर से बनी किराना दुकान मालिक

भाजयुमो का मध्यप्रदेश में चलेगा झूठ बोले कौआ काटे अभियान