18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारे वर्गों और समाज को साथ लेकर चलती है भाजपा

अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत व आभार

2 min read
Google source verification
 Narendra Modi News

Narendra Modi News

रतलाम. भारतीय जनता पार्टी सारे वर्गों और समाज को लेकर चलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की इस रीति-नीति से समाज के हर सदस्य को अवगत करवाकर पार्टी को विस्तारित करें।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा अल्पसंख्सक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि देश अभी कोरोना महामारी के दौर से निकला है। इस दौर में टीकाकरण को लेकर जैसे समाज के बीच अल्पसंख्यक मोर्चा ने जागरूकता फैलाई, वैसे ही भाजपा की रीति-नीति को लेकर भी समाजजनों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रीजी ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है, जबकि इससे पूर्व 70 सालों में कांग्रेस ने कभी जनजातीय वर्ग की चिंता नहीं की। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भी आगे नहीं आने दिया गया था, लेकिन भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। काश्यप ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उनके विधायक काल में भी शहर के हर क्षेत्र में विकास एवं निर्माण कार्य हुए है। अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी है कि समाजजनों को पार्टी से जोडें और विकास की धारा में सबके साथ लाए। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर तैयारी करने का आव्हान किया।

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने पद मिलना बडी जिम्मेदारी का प्रतीक है। अल्पसंख्यक मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष सबकों साथ लेकर पार्टी का जनाधार बढाए। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि 70 सालों से एक पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक के रूप में उपयोग करती रही है। मोर्चा को इस हकीकत को जन-जन तक पहुंचाना होगा। पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि पिछले दशक में भाजपा ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। अल्पसंख्यकों के बीच इसे और प्रगाढ करने की जवाबदारी मोर्चा को निभाना है।

मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि विधायक श्री काश्यप के सेवाकार्यों से पूरा रतलाम गौरान्वित है। मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मुस्लिम समाज को भाजपा के प्रति समर्पित होने को प्रेरित करेंगे। मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी ने भी समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि रतलाम को विधायक काश्यप जैसा नेतृत्व मिलना गौरव की बात है। उनके प्रयासों से रतलाम के कई परिवारों ने नए घरों एवं वातावरण मंे दीपावली मनाई है। समारोह में विधायक काश्यप एवं अन्य नेतागण ने नए जिलाध्यक्ष जमादार का स्वागत किया। संचालन प्रो. इमरान हुसैन ने किया। आभार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक हाजी इलियास अहमद कुरैशी ने माना।

IMAGE CREDIT: patrika