15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

navratri 2018 ke totke इस नवरात्रि जरूर करें लाल पीले व काले धागे का टोटका, हर दिशा से बरसेगा धन

navratri 2018 ke totke इस नवरात्रि जरूर करें लाल पीले व काले धागे का टोटका, हर दिशा से बरसेगा धन

3 min read
Google source verification
navratri 2018 ke totke

navratri 2018 ke totke

रतलाम। शारदेय नवरात्रि 2018 पर्व बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। पूरे वर्ष ग्रहों की उठापटक ने आमजन को काफी परेशान किया है। कभी ग्रह वक्री हुए तो कभी ग्रहण हुआ। इन सब के बीच महंगाई आसमान पर पहुंच गई व जीवन सस्ता हो गया। एेसे में नवरात्रि 2018 में अगर कुछ उपाय या टोटके किए जाए तो न सिर्फ जीवन खुशहाल होता है, बल्कि हर दिशा में धन भी बरसता है। इसके लिए बस लाल, पीले व काले धागे का टोटका करना होता है। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने नक्षत्र लोक में कही। वे भक्तों को धागे के रंग व उसके टोटके के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी जोशी ने बताया कि अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग कार्य या टोटके के लिए अलग-अलग धागा होता है। दुश्मन को शरण में करना हो तो काला धागा, धन चाहिए हो तो पीला धागा व प्यार चाहिए हो तो लाल रंग के धागे का उपयोग होता है। बस जरुरत ये होती है कि सही समय पर सही धागा पहना जाए। धागा उसी श्रेणी में आता है।

मेष, कर्क, सिंह राशि वाले ये करें

ये तीन राशि वालों को हमेशा लाल धागा पहनना चाहिए। ये रंग उर्जा को सकारात्मक रास्ते पर ले जाता है। इस धागे केा पहनने से इन राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है व प्यार करने वाले मित्र बनते है। इन राशि वालों पर भगवान गणेश, हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। नवरात्रि में मां कालिका की आराधना या उनके चरण में लाल रंग का धागा रखकर नियम अनुसार पूजन करके इस धागे को पहने। इससे चारों दिशा से धन की बरसात होगी।

मिथुन, कन्या व तुला राशि

इन तीन राशि वालों को पीला धागा पहनना चाहिए। इस रंग के धागे के उपयोग से इनके जीवन में धन की बरसात चारों दिशा से होती है। इन राशि वालों के उपर जीवनभर भगवान कार्तिकेय, पार्वती जी की कृपा बनी रहती है। इसलिए इन राशि वालों को नवरात्रि में मां पार्वती व उनके पुत्र कार्तिकेय स्वामी का नाम लेकर पीला धागा पहनना चाहिए। इसके लिए नवरात्रि के पहले दिन सुबह पूजा में पीला धागा रखें व नियम अनुसार पूजन करके धागे को पहन लेना चाहिए। इसके बाद इन राशि वालों को पूरे जीवन धन का लाभ हर दिशा से होगा।

वृष, वृश्चिक व धनु राशि

इन राशि वालों को लाल रंग का धागा पहनना चाहिए। इस रंग के धागे के उपयोग से इन राशि वालों को धन का बड़ा लाभ होगा। लाल रंग मंगल का स्वामी है। ये राशि जिसमे वृष का स्वामी शुक्र, वृश्चिक का स्वामी मंगल व धनु का स्वामी गुरु होता है। इसलिए लाल रंग का धागा बड़ा लाभ होता है। इन राशि वालों पर पूरे जीवन भगवान विष्णु व महालक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए लाल रंग का धागा पहनने से इन राशि वालों को लाभ होता है।

मकर, कुंभ व मीन राशि

मकर राशि व कुंभ राशि का स्वामी शनी है। काला रंग राहु का प्रतिनिधि करता है। एेसे में राहु व शनि गहरे मित्र है। इन दो राशि वालों को काला रंग का धागा काल भैरव जी का नाम लेकर नवरात्रि के पहले दिन पहनना चाहिए। एेसा करने से इनके दुश्मन कम हो जाएंगे व मित्र बन जाएंगे। इसके अलावा ये जीवन में जहां जाएंगे, इनको चारों दिशा से लाभ होगा। मीन राशि वालों को लाल व पीला धागा मिलाकर पहनना चाहिए। एेसा करने से इनके उपर भगवान विष्णु व लक्ष्मी की कृपा हमेशा रहेगी।