7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

News Jaikishori- देखे वीडियो: भव्य मंगल कलश यात्रा में ड्रोन से पुष्प वर्षा

रतलाम। सोमवार को रत्नपुरी भक्तिमय हो गई। भव्य पौथी कलश यात्रा में हजारों माता-बहनें एक राधे-राधे नाम के भक्ति रंग में रंगी नजर आई। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व रतलाम में एतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों माता-बहने सिर पर कलश लिए शामिल हुई। रास्ते भर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

Google source verification

यात्रा की शुरुआत जैन स्कूल से फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कलश पूजा कर किया। काश्यप ने सिर पर भागवत पौथी धारण कर समिति सदस्य मोहनलाल भट्ट को प्रदान की। काश्यप ने बाजना बस स्टैंड से भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा की शुरुआत की, जो प्रमुख मार्गो से होते हुए अंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह मंचों से विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं स्वागत किया।

कलश यात्रा से धर्ममय हो गया शहर
यात्रा में आगे-आगे गजराज, ऊंट एवं अश्वारोही धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। पीछे ढोल वाहिनी, बैंड, डीजे सहित रथ में सवार होकर श्रीराधा-कृष्ण के प्रतीक भी शामिल हुए। यात्रा से शहर का वातावरण धर्ममय हो गया।


इन्होंने किया स्वागत
मार्ग में यात्रा का विधायक काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी एवं वडोदरा विधायक केयूर भाई, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास और सिद्धार्थ काश्यप आदि असंख्य लोगों ने स्वागत किया।