
ratlam news
शुक्रवार दोपहर त्रिपोलिया गेट श्रीराम मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में साइकिल पर बैठकर श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए रवाना हुए, इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रियों को स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से यात्रा में केशव पांचाल, अजय शर्मा, प्रकाश मौर्य, दीपक जाट, हीरालाल राठौर, सुभाष पांचाल सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे।
शुभम परिसर में मना फाग उत्सव
रतलाम। शहर के वार्ड 9 में समाज सेविका कुसुम चाहर के नेतृत्व में शुभम परिसर की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। सभी ने फूलों तथा रंग, गुलाल से फाग खेला साथ ही नृत्य तथा गरबा भी किया। इस मौके पर मीना जाट, प्रीति, राजश्री तोमर, राधा प्रजापत, आशा रावत, कमलेश चौहान, कविता महावर, अनीता भट्ट, चित्रा राठौर, मीना पूनिया, ओम राठौर, हेमलता शर्मा, कीर्ति चौहान , मनीषा अवस्थी, मोना पवार, साधना प्रजापति, रजनी व्यास, शशि डबली, श्वेता जोशी, तृप्ति शर्मा, वंदना जगताप, हेमलता शर्मा, मंगल अग्रवाल आदि महिलाएं शामिल हुए।
चारभुजानाथ मंदिर पर मना फागोत्सव
रतलाम। सब खेलन फाग चलो..रंगीलो आयो फागणियो..जैसे भजन गायिका उषा कश्यप मधुर भजनों के संग रंग गुलाल के साथ उड़ते फूलों के मध्य भक्तों ने जमकर नृत्य किया। सोलंकी परिवार की ओर से धानमंडी चारभुजानाथ मंदिर पर शाम से शुरू हुए भजनों के साथ फाग उत्सव के विश्राम पर आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
Published on:
22 Mar 2024 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
