10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्युषण पर्व: आज क्षमावाणी पर्व

रतलाम। दिगम्बर जैन समाज के दस लक्षण पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का समापन हुआ। नित्य समाजजनों जिनेंद्र भक्ति कर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। शुक्रवार दोपहर श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर स्टेशन रोड से पूजन के बाद आर्यिका सौहार्दमती माता के ससंघ सान्निध्य में चल समारोह निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

patrika news

चल समारोह जो टीआईटी रोड, गीता मन्दिर, लोकेन्द्र भवन बैंक कॉलोनी स्टेशन रोड होते हुए पुन: मंदिर पहुंचा जहां, पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया। 30 सितंबर को झमावाणी सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से सगोद रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शाम 4 बजे जिनेंद्र भगवान अभिषेक के बाद सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया।

ये रहे चल समारोह में शामिल
इस दौरान समाज राकेश अग्रवाल अजय बाकीवाल, दिलीप जैन, अनुराग जैन, कपिल जैन, कमल पापरीवाल, मनोज अग्रवाल, निकुंज जैन, आनंद पाटनी, मुकेश जैन, पारस जैन, मंगल अग्रवाल, पियुष गर्ग, सुनील जैन, सुधीर जैन, कमलेश जैन, जयंत जैन, आमन जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन, महिला मंडल से नेहा अग्रवाल, उपासना जैन, मीना जैन, सरिता बाकीवाल, अनीता जैन आदि समाजजन शामिल थे।

आज होगा तपस्वियों का बहुमान
शनिवार की शाम श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन श्रावक संघ की ओर से स्टेशन रोड श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मन्दिर पर क्षमावाणी मनाकर पर्युषण महापर्व के दौरान की गई तप की तपस्या के तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा।