7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें VIDEO पति-पत्नी का झगड़ा, बीच में आए वो, हो गए तीन घायल

देखें VIDEO पति-पत्नी का झगड़ा, बीच में आए वो, हो गए तीन घायल

2 min read
Google source verification
ratlam

pati patni ka vivad ka video

रतलाम। दानीपुरा में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में पास ही रहने वाले लोगों का बीच में बोलना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव करने गए एक पक्ष पर पत्थर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से भी प्रतिकार किया गया और विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने जाने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने भी उसकी पिटाई की है। फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट लिख ली है जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से बयान दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढे़ं - शनि जयंती 2019: 149 वर्ष बाद बन रहा यह महायोग, इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार दानीपुरा निवासी अजीजुद्दीन पिता रियाजुज्जीन उम्र 20 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दानीपुरा में चंदा लेने गए थे। इसी दौरान वहां एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। हमने समझाने का प्रयास किया तो हम पर ही हमला कर दिया। इससे अजीजुद्ीन को नाक के ऊपर ललाट पर चोंट पहुंची है। परिजन और साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान इनके मिलने वाले और दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग स्टेशन रोड थाने पहुंच गए। पुलिस ने अजीजुद्ीन की रिपोर्ट पर गुलाम अब्बासी, जफर और कालू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढे़ं - VIDEO ट्रेन की यात्रा हो सकती कष्टकारक, क्योकि इस दिन से देशभर में थम जाएगी ट्रे...

दूसरे पक्ष का कहना
दूसरे पक्ष के कामिल हुसैन का कहना है कि परिवार में बोलचाल हो रही थी तो अजीजुद्ीन सहित अन्य लोग जो क्षेत्र में चंदा लेने आए थे वे घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इससे जफर पिता लियाकत हुसैन, आसिफ पिता कामिल हुसैन, आसिफ की पत्नी सलमा को इन लोगों ने डंडों और बाल्टी से मारपीट कर घायल कर दिया। ये लोग पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे थे कि रास्ते में पहले पक्ष के कुछ लोगों ने ऑटो रिक्शा से उतारकर फिर से मारपीट शुरू कर दी। घायल जफर का कहना है कि उसे आरोपियों ने तो पीटा ही है पुलिसकर्मी ने भी पीटा है। वह उसके साथ हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराने जा रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढे़ं - देखें VIDEO कांग्रेस के दिग्गज नेता ने किया हार का बड़ा खुलासा, बोले यहां से गए थे उनके खिलाफ फोन