1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी की मनमानी, पावती के मांग रहा दस हजार, कलेक्टर के सामने लगाई न्याय की गुहार

पटवारी की मनमानी, पावती के मांग रहा दस हजार, कलेक्टर के सामने लगाई न्याय की गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 1 Aug 2018, 5:18 PM IST

patrika

पटवारी की मनमानी, पावती के मांग रहा दस हजार, कलेक्टर के सामने लगाई न्याय की गुहार

पीडि़त ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत, 162 आवेदक पहुंचे जनसुनवाई में

रतलाम। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक आवेदक ने पटवारी पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। सैलाना विकासखंड से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पावती बनवाना है, जिसके लिए पटवारी दस हजार रुपए मांग रहा है। वह रुपए नहीं दे पा रहा है, जिस कारण से उसकी पावती नहीं बन रही है। शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए है।
आदिवासी अंचल सैलाना तहसील के ग्राम खेरखूंटा के रामा ने पटवारी पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इसमें बताया कि पटवारी पावती बनाकर देने के लिए उससे दस हजार रुपए की मांग कर रहा है। रुपए नहीं देने पर पावती बनाकर नहीं दे रहा है। मामले में कलेक्टर ने सैलाना तहसीलदार को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है।

स्कूल नहीं दे रहा टीसी
वेदव्यास कॉलोनी निवासी शबाना ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है, जिसकी फ ीस नहीं भर पाने के कारण उसकी टीसी नहीं दी जा रही है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से फ ीस जमा नहीं की गई है। एेसे में फीस माफ करवाकर टीसी दिलवाई जाए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

162 आवेदक पहुंचे शिकायत करने
शहर के मोती नगर निवासी पवन ने अपनी दिव्यांगता का कारण बताते हुए कलेक्टर से ट्राइसिकल की मांग की। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय को युवक को ट्राइसिकल देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 162 आवेदकों ने शिकायत की। जिनके निराकरण के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कॉलोनाइजर व ठेकेदारी की धोखाधड़ी की शिकायत पहुंची जनसुनवाई में
रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अवैध कॉलोनी काटकर लोगों को ठगने और सूदखोरों की शिकायत एसपी गौरव तिवारी के सामने मंगलवार को आई। जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अवैध कॉलोनी की दी शिकायत
पवन पिता कालू झाला,विनीता पिता अनिल डामोर, अनिल कुमार पिता ईश्वर लाल मसीह निवासी देवरा देव नारायण कॉलोनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि मुकेश पिता बद्रीलाल जाट निवासी दंततोडिय़ा, इमदाद पिता अबरार हुसैन निवासी इंदिरा नगर ने हमें बहला-फुसलाकर भगवान रेसिडेंसी के नाम से अवैध कॉलोनी कॉलोनी काट कर प्लॉट आवंटित किए लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवा रहा है न हीं कॉलोनी में अन्य मूलभूत सुविधा से जुड़े कार्य करवा रहे हैं इस पर एसपी गौरव तिवारी ने सबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए ।

50 हजार लेने के बाद भी नहीं किया ठेकेदार ने काम
मोमिनपुर निवासी खेरूनिशां पति शहीद शाहर ने शिकायत दी है कि वह गरीब परिवार से है। मजदूरी कर परिवार का पेट पालती है। ऊंकाला रोड पर उसका प्लाट है। जिस पर मकान बनाने के लिए प्रतिप्रार्थी ठेकेदार नूर मोहम्मद निवासी काजीपुरा को ५० हजार रुपए २२ अप्रेल २०१६ को दिए थे। प्लाट में केवल गड्ढ़े खोदे उसके बाद कोई काम नहीं किया। टालमटोल कर रहा है। मोबाइल फोन भी नहीं उठाता है। वह न तो रुपए लौटा रहा है और न ही काम कर रहा है।

मोबाइल चोरी की नहीं की रिपोर्ट दर्ज
अर्जुननगर निवासी विरेंद्र सिंह पटेल पिता देवी सिंह पटेल ने शिकायत दी है कि २८ जुलाई 2018 को सुबह पांच बजे करीब मकान में कोई अज्ञात व्यक्ति घुस गया तथा उसका एक मोबाइल और पांच हजार रुपए चोरी कर ले गया। उसने १४ मार्च को ही मोबाइल १० हजार ९९० रपुए में दो बत्ती स्थित रवी ट्रेडर्स शॉप से खरीदार था। थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो दुव्र्यवहार कर वहां से भगा दिया।