15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam फाग उत्सव: यहां छाई मस्ती, हर कोई हुआ गुलाल में लाल…

रतलाम। इन दिनों चहुंओर फाग की मस्ती छाई हुई है, फाग-फिल्मी गीतों पर उड़ता रंग गुलाल और मस्ती में झूमते धर्मालु खूब आनंद उठा रहे हंै। आज बिरज में होली है रसिया... होलिया में उड़े रे गुलाल... फाग की मस्ती में उड़ते रंग गुलाल के मध्य टीआईटी रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर क्षेत्र की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया।

2 min read
Google source verification
patrika

Ratlam Phag Utsav Breaking News

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया। इस मौके पर क्षेत्र की महिलाएं तारा पोरवाल, दुर्गा चंद्रावत, लक्ष्मी पटेल, मीना भाटी, पुष्पा गौतम, पुष्पा नीम, वर्षा भाटी ,मिनाक्षी पांचाल, भगवती पालीवाल, किरण व्यास, शीला खंडेलवाल, हीरामणि पुरोहित, कमलेश तोषनीवाल ,मधु रतनावत, राधिका पोरवाल, रेखा धनोतिया, प्रेम सोलंकी, मधु पोरवाल, मीना मेहता, नंदा चंद्रावत, विमल गुप्ता, राजकुमारी आदि मौजूद रही। अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

संगीतमय फाग उत्सव के जरिए मनाया होली पर्व


जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की एक साधारण सभा रविवार को स्थानीय गार्डन में आयोजित की गई, जिसमें संस्थापक अध्यक्ष विनोद लुनिया एवं पूर्व अध्यक्ष ललित चोरडिय़ा, दीपेंद्र कोठारी, सूर्य सेन गडिया, सुनील शाह, महेंद्र पोरवाल, अनिल कटारिया, अजय खमेसरा, राजेंद्र लुनिया, संतोष चाणोदिया एवं वर्तमान अध्यक्ष संजय खमेसरा की ओर से किया गया। इसके बाद राम मंदिर प्रतिष्ठा के पावन दिवस पर आयोजित दीप सजाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए।

पुरस्कार वितरण


प्रथम पुरस्कार कुमारी श्रुति प्रकाश कोठारी द्वितीय पुरस्कार सुनीता शरद मूणत प्रति पुरस्कार मोना ओहरा पुरुस्कृत हुए और फिर नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष कोठारी की ओर से सुमधुर भजन एवम फाग उत्सव के गीतों का ऐसा समा बांधा की पूरा ग्रुप परिवार झूम उठा। रंगो से सरोबार फूलो और गुलाल से सभी दम्पत्ति मित्रो ने होली के पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। संचालन ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने किया। आभार उपाध्यक्ष संदीप चोरडिय़ा ने माना। जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रमोद धींग ने दी।

नववर्ष पर राजपूत समाज की सामूहिक गोठ


रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल के तत्वाधान में नववर्ष गुड़ी पड़वा पर 9 अप्रेल को राजपूत धर्मशाला हाथी खाना पर राजपूत समाज की गोठ सामूहिक भोज का आयोजन होगा। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर समाज के परिवारों से संपर्क कर आमंत्रित कर रहे हैं। धर्मशाला भवन पर 5 अप्रेल तक दोपहर 11 से 4 बजे तक कार्यालय प्रमुख से संपर्क कर गोठ की जानकारी प्राप्त कर सकते है। गोठ समय सुबह 11.30 से 3 बजे तक रहेगा।