
Astrology : बुध आज से चलेंगे सीधी चाल, व्यापार में करेंगे कमाल
रतलाम. विक्रम संवत 2080 की 22 मार्च से शुरुआत होगी। इस बार विक्रम संवत में पूरे साल में गुरु ग्रह की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हिन्दू नववर्ष में आकाशीय सत्ता के राजा बुध, शुक्र मंत्री होंगे। युवाओं के लिए ये नवसंवत्सर बेहद शुभ होगा। आने वाला नवसंवत्सर पिंगल नाम का होगा। इस वर्ष में युवाओं को रोजगार बढ़ाने में पिंगल संवत्सर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं की पूरे साल धर्म में आस्था आमजन की बढे़गी। इसके अलावा युवाओं के सहयोग से नई खोज देश के लिए होगी, जो भारत को विश्व गुरु बनाने की राह में सहयोगी होगा।
ज्योतिषी अभिषेक जोशी के अनुसार भारतीय लोकतंत्र में भले हर पांच साल में चुनाव के बाद सत्ता की बागडोर संभाली जाती हो, लेकिन आकाशीय सत्ता का चुनाव व सत्ता की बागडोर बदलती है व ये कार्य हर चैत्र माह की एकम को होता है। हर साल सत्ता अलग-अलग ग्रहों के पास होती है और जिसके पास सत्ता होती है वह राष्ट्रपति यानी साल के राजा होते हैं। आने वाले नवसंवत्सर के राजा बुध होंगे, इसी प्रकार मंत्री अर्थात प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी शुक्र के पास रहेगी।
ये होगा बदलाव का असर-
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल के अनुसार हिन्दू नववर्ष में बुध के राजा और शुक्र के मंत्री होने से कई परिणाम दिखाई देंगे। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्राकृतिक सहित अन्य क्षेत्रों में बदलाव दिखाई देंगे। आने वाले 22 मार्च से हिन्दू नववर्ष 2080 की शुरुआत होगी। नए साल की शुरुआत वृश्चिक लग्न में होगी। आने वाला नवसंवत्सर पिंगल नाम का होगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत भी होगी।
धर्म में बढ़ेगा लोगों का रुझान-
ज्योतिषी अनुराग चौरसिया बताया कि हिंदू नववर्ष कई मायनों में शुभ होगा। खासकर धार्मिक क्षेत्र की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा। युवा पीढ़ी भी धार्मिक संस्कारों की ओर अग्रसर होंगे। पिंगल नामक संवत्सर होने के कारण अनाज की पर्याप्त मात्रा में पैदावार होगी। वर्षा सामान्य होगी।
इन क्षेत्र में होगा लाभ-
ज्योतिषी रवि जैन के अनुसार सूर्य के प्रभाव के कारण उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि होगी, मेघेश गुरु के प्रभाव से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी। मंगल के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इसी प्रकार प्राकृतिक दृष्टि से देखे तो दक्षिण पूर्वी भाग में आंधी तूफान की संभावना बनेगी। इसके साथ ही सामान्य से अच्छी बारिश के संकेत ग्रह दे रहे हैं।
Updated on:
18 Mar 2023 09:06 pm
Published on:
18 Mar 2023 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
