
Photo- Patrika
PM Kisan Yojana: पीएम किसान समान निधि योजना का लाभ लेना है तो किसान रजिस्ट्री अनिवार्य है। दिसंबर के बाद केवल किसान आईडी उपलब्ध होने पर ही योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर किसान रजिस्ट्री के लिए जिले में गांव-गांव में घोषणा की जा रही है कि किसान रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवा लें।
किसान रजिस्ट्री करवाने के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक करें, नजदीकी सीएससी केंद्र अथवा गांव के पटवारी के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। व्यक्ति लिंक पर जाकर मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर आधार ओटीपी के माध्यम से स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।
एसएलआर अकले मालवीय ने बताया कि आगामी समय में फार्मर आईडी अन्य योजनाओं में भी अनिवार्य होगी। फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य सभी भू-धारियों के आधार लिंक्ड रजिस्ट्री तैयार करना है, जिसमें भू-धारियों को एक अन्य फार्मर आईडी प्रदान किया जाएगा। यह दिसंबर तक चलेगा।
पीएम किसान समान निधि योजना सैचुरेशन फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में सुगमता, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों के पंजीयन करने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Updated on:
25 Nov 2024, 4:15 PM IST
Published on:
25 Nov 2024, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.