
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1801
महागढ़. सावन के पुनीत सोमवार को महागढ़ में नवम पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत मारुति मंदिर से हुआ, जहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु कावड़ लेकर पहुंचे। कावड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भक्ति में डूबे रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ और जलपान का बंदोबस्त भी किया गया। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Updated on:
18 Aug 2026 06:00 am
Published on:
18 Aug 2026 06:00 am
