
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1802
आलोट. लायंस क्लब इंटरनेशनल आलोट आस्था की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह नागेश्वर रोड स्थित महावीर रेस्टोरेंट में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। रीजन चेयरपर्सन शैलेंद्र पांडे के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की। मनोरमा कोठारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय गीत के बाद नयन साधना गोयल ने ध्वज वंदना का वाचन किया। पूर्व अध्यक्ष माया पांचाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। पुष्पा जैन ने मनोरंजक अंदाज में गीतों की पंक्तियों और सदस्यों के आकर्षक टाइटल के साथ अतिथियों का परिचय करवाया।
नवीन पदाधिकारियों को शपथ अधिकारी अनिल धारीवाल ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान किरण राठी ने अध्यक्ष, पुष्पा जैन ने सचिव, निर्मला काकाणी ने कोषाध्यक्ष तथा प्रमिला पामेचा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। समारोह में रीजन सेक्रेटरी सजी वर्गिस और जोन चेयरपर्सन मनीष फरक्या की उपस्थिति रही। शीतल देसरला ने उद्बोधन के साथ राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। सेवा गतिविधियों को गति देते हुए साधना गोयल ने स्कूल में विद्यार्थियों को 500 कॉपियां एवं पेन वितरित करने की घोषणा की। क्लब सदस्यों ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प किया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री पंवार ने किया। नीलम सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सरोज मादलिया, ममता सेठिया, प्रमिला पामेचा, सुनीता मेहता, मंजू पोरवाल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
Updated on:
18 Aug 2026 06:00 am
Published on:
18 Aug 2026 06:00 am
