
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1806
आलोट। ढाकना बावड़ी स्थित नाग देवता मंदिर से सोमवार को नाग देवता की सवारी निकाली गई। धार्मिक आस्था व उत्साह के बीच निकली यह सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्गभर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह सवारी का स्वागत किया और नाग देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नाग देवता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा भक्ति में लीन होकर सवारी के साथ चल रहे थे। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर सवारी का अभिनंदन किया। यह सवारी नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई वापस नाग देवता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
Updated on:
18 Aug 2026 06:00 am
Published on:
18 Aug 2026 06:00 am
