18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धावड़िया में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मना

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1809



बासिंद्रा. शासकीय प्राथमिक विद्यालय धावड़िया में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट गाइड के बच्चे, विद्यार्थी, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारत स्काउट गाइड की गाइडर भुली मुनियां, दिनेश परमार और टीना वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। जनप्रतिनिधि द्वारा समय पर ध्वजारोहण संपन्न किया गया। संचालन दिनेश परमार और गाइडर भुली मुनियां ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान शिक्षक पालक संघ के सदस्य और पालकगण भी उपस्थित थे। स्काउट गाइड के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।