18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव ऐरन बने अध्यक्ष, विकास छाजेड़ ने सचिव पद की शपथ ली

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1810

फोटो-आरटी-1811






रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के वर्ष 2026-27 का नवीन सत्र स्थापना समारोह के साथ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुआ। समारोह में नवीन सत्र की शपथ विधि संपन्न हुई तथा क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता एवं पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कोकिला डांस क्लास के नन्हे बच्चों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सराहा। नवीन सत्र की शुरुआत सेवा कार्य के साथ करते हुए रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा तीन जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी गई।



समारोह के मुख्य अतिथि संस्कार कोठारी, विशिष्ट अतिथि मुकेश साहू, स्थापना अधिकारी पीडीजी डॉ. गजेंद्र नारंग, मुख्य वक्ता धारा पांडेय, सहायक मंडलाध्यक्ष माणिक डांगे एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघावत मंचासीन रहे। जनसंपर्क अधिकारी नितिका ऐरन ने बताया संचालन विजय जैन, शालू धूत एवं कीर्ति बड़जात्या ने किया। स्थापना समारोह में गौरव ऐरन ने वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष एवं विकास छाजेड़ ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। डॉ. गजेंद्र नारंग ने शपथ अधिकारी के रूप में क्लब के नवीन पदाधिकारियों तथा विभिन्न सेवा समितियों के अध्यक्षों को उनके दायित्वों की शपथ दिलवाई। उपाध्यक्ष अंकित जैन एवं वैभव कटारिया, कोषाध्यक्ष मयंक पाठक, सह-कोषाध्यक्ष मिलेश कटकानी, सहसचिव अनूप मूणत, कार्यकारी सचिव डॉ. रोनक जैन एवं सार्जेंट एट आर्म्स हिरेन्द्र परमार ने भी शपथ ग्रहण की।


जिम्मेदारी सौंपी गईं
विभिन्न सेवा क्षेत्रों में नितिका को जनसंपर्क एवं छवि निर्माण, विजय जैन को अंतरराष्ट्रीय सेवा, दीपांशु व्यास को समिति सेवाएं, सीए मनीष गुगलिया को लेखा परीक्षण समिति, यतेन्द्र तिवारी एवं मनीष सोनी को सामाजिक सेवा, अभिनंदन सुराणा एवं उमेश शर्मा कोयुवा सेवा तथा पुनीत मालवी को रोटरी फाउंडेशन सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान पिछले रोटरी वर्ष में क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा प्रकल्पों, क्लब की सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी को स्लाइड्स शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, नवीन रोटरी वर्ष की कार्ययोजना, आगामी सेवा प्रकल्पों एवं अब तक किए गए कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।