18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज चार की बाटम- वेस्टर्न रेलवे यूनियन की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1812

रतलाम. वेस्टर्न रेलवे रतलाम में कार्यरत महिला कर्मियों ने हिंदू संस्कृति के हरियाली अमावस्या और तीज पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन रेलवे की महिला कर्मियों और उनके परिजनों के साथ रतलाम के एक निजी हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला कर्मियों ने हरियाली अमावस्या की पारंपरिक पोशाकें पहनकर अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिला कर्मियों को एक साथ लाकर पर्व की खुशियां बांटना और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना है।



कार्यक्रम में कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही लोकगीतों और सांस्कृतिक संगीत का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। सभी उपस्थित लोगों ने इन प्रतियोगिताओं और गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया, जिसके साथ इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक महिला रेलकर्मी अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहीं। बच्चों और अन्य परिवारजनों की उपस्थिति ने त्योहार के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।


पल साझा किए
सभी ने मिलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और हंसी-खुशी के पल साझा किए। यह आयोजन महिला कर्मियों के बीच आपसी जुड़ाव और एकजुटता को भी दर्शाता है। कार्यक्रम के सूत्रधारों में रेल कर्मचारी कांता तिवारी, हर्षा चौहान, सुनीता भाल, रेखा जैन, दीप्ति शर्मा, दीपिका बैरागी, नमिता कुमायूं, पूर्वा सोनी और राधा पांचाल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन तिवारी ने किया। अंत में, हर्षा ने सभी उपस्थित महिलाओं, बच्चों और परिजनों का आभार व्यक्त किया।