
देखें Video रेलवे के सफाई के अपने दावे, हकीकत कुछ अलग बयां हो रही
रतलाम. रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर कितनी ही स्वच्छता के दावे रेलवे प्रशासन करता है लेकिन हालत कुछ और ही बयां करते हैं। स्टेशन पर सामने तो सफाई बढिय़ा दिखाई देती है लेकिन कार्यालयों के पीछे जो गंदगी और हालत है उससे रेलवे के अधिकारी वाकिफ होने के बाद भी अनजान बने हुए हैं। दीगर बात यह है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर ही सुलभ शौचालय के पीछे इस तरह के हालात बने हुए हैं।
ऑन ड्यूटी कार्यालय के पास गंदगी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ४ के समीप सुलभ शौचालय के पीछे की ट्रैक्शन लोको मैंटेनेंस ऑन ड्यूटी का कार्यालय के पास इतनी गंदगी है कि यहां कर्मचारियों का बैठना मुश्किल हो रहा है। गंदगी से फैल रही बदबू यह हालत हो रही है। आलम यह है कि कई बार शिकायतों के बाद भी रेलवे के जिम्मेदारों तक शिकायत की आवाज नहीं पहुंच पा रही है।
लोको मैंटेनस स्टाफ बैठता है यहां
ट्रैक्शन लोक मैंटेनेंस स्टाफ रतलाम मंडल की सारी गाडिय़ों के इलेक्ट्रिकल लोको चेक करते हैं एवं कंट्रोल की सूचना पर लोको पर जाकर सभी इलेक्ट्रिकल परेशानियों को दुरुस्त कर अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए रवाना करते हैं। यहां के स्टाफ ने पूर्व में कई बार प्रशासन को अवगत कराया पर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। प्रत्येक शिफ्ट में ४ से ५ कर्मचारी रहते हैं। खास बात यह है कि उनके आने जाने का रास्ता भी सही नहीं है।
सैंड भरने में हो रही परेशानी
रतलाम गोधरा सेक्शन में कॉफी ऊंचाई होने के कारण रतलाम स्टेशन पर लोको में सेंड भरी जाती है। गदंगी और बदबू के कारण वह भी कार्य प्रभावित हो रहा है। रतलाम से कोटा मंडल भोपाल मंडल एवं चित्तौड़ की ओर जाने वाली गाडिय़ों में भी सेंड नहीं भर रहा है। गंदगी होने के कारण कोई भी कर्मचारी इस ब्यूटी रूम पर रहने को तैयार नहीं है।
Published on:
01 Nov 2022 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
