
Chhindwara-Nagpur Broadgaze line
रतलाम। दिल्ली से मुंबई रेल मार्ग के बीच रतलाम गोधरा सेक्शन में रेलवे ने ब्रिज नंबर 129 पर वर्षो पुरानी गर्डर को बदलकर सुरक्षा के लिए बड़ा काम किया है। अंग्रेजों के समय के बने ब्रिज पर ये गर्डर भी तब ही डाली गई थी। यात्री ट्रेन की संरक्षा व सुरक्षा के लिहाज से इस काम को बड़ा माना जा रहा है। इस बदलाव से अब राजधानी ट्रेन की गति 110 से बढक़र 130 किमी प्रतिघंटे की हो जाएगी। रेलवे ने ये बदलाव अनास व बोरदी स्टेशन के बीच बने ब्रिज पर किया है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर स्वयं पूरे समय गर्डर बदलने के दौरान इंजीनियरिंग, सिग्नल व टीआरडी विभाग के अधिकारियों के साथ खडे़ रहे।
बता दे कि कुछ समय पूर्व इसी ब्रिज पर रेलवे ने ब्लॉक लेकर कम समय में डाउन लाइन पर ब्रिज पर गर्डर डालने का कार्य किया था। इसके बाद अब फिर से अप लाइन पर इस कार्य को किया है। इसके लिए पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया था। 130 एमटी वजन वाली गडर को डालने के लिए रेलवे ने दो क्रेन का उपयोग किया। इस दौरान टूटे हुए स्लीपर को भी बदला गया। इतना ही नहीं रेल पटरियों को भी बदला गया। करीब 200 से अधिक कर्मचारियों की सहायता से इस कार्य को किया गया। इसके लिए पहले सिग्नल व टीआरडी विभाग ने कार्य किया, इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने ब्रिज पर कार्य किया।
ये लाभ होगा इससे
ब्रिज पर गडर बदलने के बाद अब यहां पर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली यात्री ट्रेन को चलाया जा सकेगा। बड़ी बात ये है कि रेलवे ने हाल ही में इस ट्रैक पर 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से राजधानी की गति को बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार करने के आदेश दिए है। इसके लिए राजधानी एक्सपे्रस, अगस्त क्रांति एक्सपे्रस जैसी ट्रेन में एक इंजन आगे व एक पीछे लगाया जाएगा। इसके बाद ही गति तेज होगी। इसके लिए ब्रिज पर गडर बदलने की जरुरत की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
ये कार्य हुआ यहां पर
1) ट्रैक सर्किट बंधन रखरखाव काम - 42 नंबर।
2) प्वाइंट पॉट बॉक्स रखरखाव- 08 नंबर।
3) पूंछ केबल मेगेरिंग - 08 नंबर।
4) प्वाइंट रखरखाव - 16 नंबर।
5) स्थान बॉक्स रखरखाव - 12 नंबर।
६) ट्रैक सर्किट बंधन रखरखाव काम - 42 नंबर।
Published on:
20 Nov 2018 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
