27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये कैसा कालेज, परीक्षा में गिर गई छत की प्लास्टर

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में चल रही है इस समय सीसी जमा करने की प्रक्रिया, इसी दौरान हुआ हादास

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Feb 22, 2022

ये कैसा कालेज, परीक्षा में गिर गई छत की प्लास्टर

ये कैसा कालेज, परीक्षा में गिर गई छत की प्लास्टर

रतलाम।
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब सीसी जमा करने के लिए आए दो छात्रों पर कॉलेज की छत का प्लास्टर गिर गया। घायल दोनों छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एक के सिर में ज्यादा चोंटे आने से उसे सिर में टांके लगाना पड़े हैं। इस मामले में अभाविप ने कालेज प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि परिषद ने एक माह पहले ही प्रबंधन को चेता दिया था।

घायल छात्र विशाल पिता छोगालाल पांचाल 19 निवासी बेरछा ने बताया कि वह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कक्ष क्रमांक 36 में परीक्षा की सीसीई जमा हो रही थी। इसके लिए सभी छात्र कक्ष में मौजूद थे। सीसीई जमा करने का समय दोपहर १.३० से तीन बजे तक का निर्धारित था। इसी दौरान करीब ढाई बजे अचानक ही छत का प्लास्टर उसके सिर पर आ गिरा और वह घायल हो गया। पास में ही मौजूद दूसरे छात्र नीमच के पटियार निवासी और इस समय रतलाम में ही किराए का कमरा लेकर रहने वाले संगम पिता नारायणलाल कटारिया 17 भी खड़ा था। छत का प्लास्टर गिरने से संगम को भी हाथ की अंगुली में चोंटे आई है। दोनों विद्यार्थियों को कालेज के प्राध्यापक तुरंत ही जिला अस्पताल ले गए। इनमें से विशाल के सिर में चोंटे आने से उसे भर्ती कर लिया गया है।

एक माह पहले दे दी थी सूचना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) विभाग संयोजक कृष्णा डिंडोर ने बताया कि कालेज के कमरों में छत के प्लास्टर के खराब होने की सूचना एक माह पहले १९ जनवरी को कालेज प्रशासन को दे दी थी। इसके साथ ही उन्हें फोटो और वीडियो भी दिखाए थे कि ये गिरने जैसी स्थिति में है और परीक्षा से पहले इन्हें सुधार लिया जाए लेकिन फिर यह हादसा हो गया। विद्यार्थियों के साथ इस तरह के हादसे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। छात्रों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए थे।

-----------------
अचानक हुआ हादसा
जिस कमरे में छत का प्लास्टर गिरा है उसका कुछ प्लास्टर कुछ दिन पहले ही गिराया गया था जिससे कोई हादसा नहीं हो। जिस स्थान से प्लास्टर कमजोर था वह हटा दिया लेकिन दूसरी जगह का प्लास्टर गिर गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
डॉ. संजय वाते, प्राचार्य शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम