रमजान के बाद जीवन में बड़ा परिवर्तन ये होता है कि रोजा रखने वाला जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार हो चुका होता है। उसके दिल में किसी के लिए द्वेष, गुस्सा, बदले की भावना, असम्मान नहीं रहता। वो दूसरों की भूख व प्यास का वैसे ही सम्मान करता है जो रोजा में उसने अहसास किया था।