परिवार की सदस्य मां मंजू, बड़ा भाई विशाल, बड़ी बहन शिवानी का पिता बंकटलाल द्वारा सुमित को मुखाग्नि देते देख रो - रोकर बुरा हाल हो गया। सुमित कक्षा सातवी का छात्र था। बता दे कि सुमित की बड़ी बहन शालु का निधन वर्ष 2009 में पिकनिक से बस से लौटते समय उस वक्त हो गया था जब बस क्षिप्रा नदी में गिर गई थी। तब सात बच्चों सहित शिक्षिका की मौत हुई थी। तब सुमित की बड़ी बहन शालु भी इसी हादसे का शिकार हो गई थी।