11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब स्वाद के मामले में भी बदल रहा रतलाम

देश और राज्य में जिस तेजी से बदलाव हो रहा है, उसके अनुसार रतलाम भी अपने आपको बदल रहा है। एक तरफ जहां चारों तरफ सिटी फोरलेन बन गए है या निर्माण कार्य जारी है, दूसरी तरफ औद्योगिक निवेश क्षेत्र में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
2 min read
Google source verification
Ratlam is changing in terms of taste as well

मित्र निवास रोड पर 43 दुकानें, अलकापुरी में नई चौपाटी, स्वच्छता से मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

रतलाम। देश और राज्य में जिस तेजी से बदलाव हो रहा है, उसके अनुसार रतलाम भी अपने आपको बदल रहा है। एक तरफ जहां चारों तरफ सिटी फोरलेन बन गए है या निर्माण कार्य जारी है, दूसरी तरफ औद्योगिक निवेश क्षेत्र में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एटलेन से तेजी से वाहन निकल रहे है तो नीमच-रतलाम रेलवे दोहरीकरण कार्य पूरा हो गया है। इन सब के बीच ठेला पर मिलने वाले मोमोज, चाउमीन, सेंडविच, पानी पुरी सहित अन्य चटपटे स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम में दो नए सेंटर ऐसे बन रहे है, जहां स्वाद की दुकानें लगाई जाएगी।

पहले बात एमपी-43 की

मित्र निवास रोड पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण के दौरान ही दिसंबर में राज्य सरकार की तकनीकी टीम के सदस्य इसका निरीक्षण कर चुके थीं। टीम के सदस्यों ने थोड़ा बदलाव करने को कहा था, जो पूरा कर दिया। ठेले पर मिलने वाले इन स्वाद और जायकेदार खाद्य सामग्री वालों को ही पक्की दुकानें नगर निगम देगी। इसमें स्वाद की दुकानें लगाने के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। यहां 43 दुकान होगी, जो युवाओं को रोजगार के लिए दी जाएगी।

अब बात अलकापुरी चौपाटी की

अलकापुरी मुख्य चौराहे पर नगर निगम करीब 37 लाख रुपए की लागत से नया बगीचा व नई चौपाटी बना रही है। इस चौपाटी का उद्देश्य पटरी पार क्षेत्र में बढ़ते रतलाम के दौरान खानपान की दुकानें एक जगह पर उपलब्ध कराना है। यहीं पर भारत माता प्रतिमा व बगीचा पहले से है। यह जगह धीरे-धीरे पिकनिक स्थान के रूप में बढ़ रही है, क्योंकि करीब ही 80 फीट रोड पर हनुमान ताल, बरबड़ हनुमान मंदिर आदि है।

यह सब मिलेगा यहां पर

अभीा दो बत्ती और अलकापुरी पर अलग-अलग जगह चौपाटी प्रतिदिन शाम को चलती है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पंजाबी, पानीपुरी सहित इटालियन, कुल्फी, आइसक्रीम आदि डिश की बिक्री होती है। यही सब आने वाले समय में ठेले की जगह पक्की दुकानों में अधिक स्वच्छता के साथ मिलेगा।

-प्रहलाद पटेल, महापौर, ननि