
Rajasthan LIVE UPDATES: BJP's Dushyant Congress chief ahead of 1 lakh
रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने रतलाम संसदीय सीट भले जीत ली हो, लेकिन नवंबर-दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में झाबुआ में जहां से पहली बार जीएस डामोर विधायक बने, उस जगह से लोकसभा चुनाव हार गए। आठ में से पांच सीट पर भाजपा ने तो तीन पर कांग्रेस को बढ़त मिली। पहले ही राउंड पर आगे चल रही भाजपा रतलाम संसदीय सीट पर चुनाव तो जीत गई, लेकिन अब विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। झाबुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज तो रतलाम में अनेक ट्रेन के ठहराव से लेकर दक्षिण से जोडऩे की जरुरत है।
भाजपा की जीत का एक बड़ा आधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर का असर रहा। पेटलावद की उमरकोट तहसील निवासी सांसद डामोर को इसका एक बड़ा लाभ पेटलावद में बेहतर वोट मिलने का मिला। इसके अलावा इनती पत्नी सूरज डामोर रतलाम जिला पंचायत में सीईओ रही है। राजस्थान व गुजरात से जुडे़ रतलाम संसदीस सीट पर आदिवासी वर्ग काम की तलाश में गुजरात जाता है। भाजपा ये बात मतदाताओं को समझाने में कामयाब रही की, अगर यही पर शिक्षा से लेकर रोजगार के बेहतर अवसर मिले तो बाहर काम के लिए जाने की जरुरत ही नहीं पडेग़ी। हालांकि झाबुआ से जहां छह माह पूर्व ही डामोर विधायक बने, उसी सीट से वे हार गए। तब उनकी जीत का एक बड़ा आधार कांग्रेस के बागी प्रत्याशी जेवीयर मईड़ा का चुनाव लडऩा था, इस बार वे कांग्रेस के साथ थे।
यहां हुई बड़ी जीत
विधानसभा चुनाव में जहां रतलाम शहर से भाजपा को 43 हजार से कुछ अधिक वोट की लीड मिली थी, वही इस बार छह माह में ही ये वोट बढ़कर 53 हजार से अधिक हो गए। इसी प्रकार सैलाना में छह माह पूर्व भारी मतों से जीतने वाली कांग्रेस लोकसभा में लीड लेने में तो कामयाब हुई, लेकिन अंतर घटकर सिर्फ 2 हजार के करीब रह गया। इसके अलावा कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण उनका चुनाव परंपरागत तरीके से लड़ा गया, जबकि भाजपा ने गांव-गांव में चोपाल करने में ध्यान दिया।
इस तरह रहा रतलाम लोकसभा में हर विधानसभा सीट पर मत का हिसाब
रतलाम शहर
कुल मतदाता-204663
कुल मतदान- 149562
पुरुष-77823
महिला-71937
नोटा-972
अन्य-1142
भाजपा 100238
कांग्रेस 47100
अंतर 53138
-----------
रतलाम ग्रामीण
कुल मतदाता-192974
कुल मतदान-161638
पुरुष-85161
महिला-76475
नोटा-1631
अन्य-1373
भाजपा 96854
कांग्रेस 59116
अंतर 37738
-----------
सैलाना विधानसभा
कुल मतदाता-188188
कुल मतदान-161804
पुरुष-81929
महिला-79873
नोटा-3175
अन्य-14684
भाजपा 70717
कांग्रेस 72754
अंतर-2037
---------
अलीराजपुर विधानसभा
कुल मतदाता-233073
कुल मतदान-160412
पुरुष-84540
महिला-75872
नोटा-6482
अन्य-10205
भाजपा-71899
कांग्रेस-71623
अंतर-276
-----------
जोबट विधानसभा
कुल मतदाता-264856
कुल मतदान-180879
पुरुष-95449
महिला-85430
नोटा-6996
अन्य-12235
भाजपा-70152
कांग्रेस-88135
अंतर-18013
-----------
झाबुआ विधानसभा
कुल मतदाता-275247
कुल मतदान-194449
पुरुष-99799
महिला-94650
नोटा-5629
अन्य-9088
भाजपा-86711
कांग्रेस-94311
अंतर-7600
----------
थांदला विधानसभा
कुल मतदाता-235337
कुल मतदान-183196
नोटा-3369
अन्य-10011
पुरुष-92385
महिला-90800
भाजपा-93080
कांग्रेस-81312
अंतर-11768
---------
पेटलावद विधानसभा
कुल मतदाता-256275
कुल मतदान-203432
पुरुष-103240
महिला-100190
नोटा-4332
अन्य-11054
भाजपा- 104085
कांग्रेस-88895
अंतर-15190
रात 11 बजे झाबुआ कलेक्टर ने लोकसभा के परिणाम का ऐलान किया
1. गुमानसिंह डामोर, भाजपा,696103
2. कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस, 605467
3. मधुसिंह सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी,13753
4. कटारा रूखमन सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी,3850
5. कमलेश्वर भील, भारतीय ट्राइबल पार्टी,14784
6. सूरज भाभर, आल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस,5584
7. सूरजसिंह कालिया, जनता दल यूनाईटेड,6320
8. निलेश डामोर, निर्दलीय, 6378
9. रंगला कैलाश, निर्दलीय,12839
Published on:
24 May 2019 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
