19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में आज से अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा

रतलाम. अखिल भारतीय शूटिंग बाल आमंत्रण दो दिनी स्पर्धा सोमवार शाम से होगी। 20 व 21 अप्रेल को होने वाली स्पर्धा में 25 टीमें भाग लेकर रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान दमखम दिखाएगी। स्पर्धा स्वर्गीय आरआर व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह भदौरिया और बसंतीलाल क्षत्रिय की स्मृति में रखी गई हैं। रविवार को दो […]

2 min read
Google source verification
All India Shooting Children's Competition

रेलवे के खेल मैदान पर देश-प्रदेश की 25 टीमें लेंगी भाग,

रतलाम. अखिल भारतीय शूटिंग बाल आमंत्रण दो दिनी स्पर्धा सोमवार शाम से होगी। 20 व 21 अप्रेल को होने वाली स्पर्धा में 25 टीमें भाग लेकर रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान दमखम दिखाएगी। स्पर्धा स्वर्गीय आरआर व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह भदौरिया और बसंतीलाल क्षत्रिय की स्मृति में रखी गई हैं।

रविवार को दो बत्ती स्थित निजी होटल में स्पर्धा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला डायरेक्ट वॉॅलीबॉल संघ एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रकाशचंद्र व्यास ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि शहरवासियों को एक अच्छी स्पर्धा देखने को मिले। स्पर्धा अच्छी हो अच्छे खिलाड़ी आएंगे और खेल भी अच्छा होगा।

खिलाडिय़ों ने मिलकर की स्पर्धा
व्यास ने बताया कि ग्राउंड का किराया, किसी ने पिता की स्मृति में, टीम को आमंत्रित करने में तो कोई व्यक्तिगत पुरस्कार और भोजन आदि सभी स्पर्धाएं खिलाडिय़ों ने मिलकर ही की हैं। इस मौके पर संयोजक पार्षद भगतसिंह भदौरिया, अध्यक्ष यूएल भाटी, सलार हुसैन बादशा, ब्रजपालसिंह, शंकरलाल मालवीय, राजेश श्रोत्रिय, सुरेशचंद्र व्यास, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा आदि मौजूद थे।

यहां से आएंगे टीमें
व्यास ने बताया कि इस स्पर्धा में रतलाम, धामनोद, सैलाना, शिवगढ़, पिपलोदा, बाजंना, करमदी, आलोट, जावरा, नागदा, उज्जैन, चित्तौडगढ़़, इंदौर सहित प्रदेश की कुल 25 टीमें भाग लेंगी। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी टीमें शिरकत करेंगी।

ये रहेगा पुरस्कार
प्रथम विजेता को 21000 रुपए, उपविजेता को 15555 रुपए, तृतीय विजेता को 9999 रुए और चतुर्थ विजेता को 7777 रुपए की नकद राशि के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। खिलाडिय़ों के लिए जीडी हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

ये करेंगे स्पर्धा का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इफका लैबोरेट्रीज के दिनेशचंद्र सियाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार और सेवानिवृत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय ठाकुर शामिल रहेंगे। समापन पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और बडनगऱ विधायक जितेंद्र पंड्या प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।