
Ratlam Hindi News
खाली-भरे वाहन खड़े रहते
हाल यह है कि सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी में नीलामी के बाद प्याज भी यहीं पहुंचाए जाते हैं। लहसुन की नीलामी भी यहीं होकर ट्राले भरे जाते हैं। खाली और भरे वाहनों के आवागमन के दौरान लहसुन-प्याज के खाली और भरे वाहन फंस गए। बताया जाता है कि व्यापारी यहां से किसानों को उपज के पेमेंट भी दोपहर तीन बजे बाद करते हैं।
डेढ़ घंटे लगा जाम
मंडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब तक उनकी राशि का भुगतान नहीं होता तब तक वे किसान खाली वाहन लेकर मंडी में ही खड़े रहते हैं। दोपहर 4 से शाम 5.30 बजे तक जाम लगता रहा। बुधवार की दोपहर बाद से मटर की आवक शुरू हुई जो 4 से 5 हजार कट्टे तक पहुंंच गई। अच्छा माल 50-55 रुपए किलो थोक के भाव रहें।
किसानों को होता समय और डीजल बर्बाद
किसानों का कहना है कि व्यापारी हमारी उपज महू-नीमच रोड स्थित अनाज मंडी में खरीदते है, लेकिन हर दिन वहां से नीलामी के बाद ट्राली को सैलाना बस स्टैंड स्थित लहसुन-प्याज मंडी भेजा जाता है। इससे हमारा समय डीजल बर्बाद कभी कभी शहर में आने से हादसे भी हो जाते हैं।
व्यवस्था सुधारी जाएगी
सैलाना बस स्टैंड मंडी पर जाम लगता है। प्याज की नीलामी के बाद वाहन सैलाना बस स्टैंड मंडी पहुंचाए जा रहे हैं, व्यवस्था सुधारी जाएगी।
एमएस मुनिया, सचिव, कृषि उपज मंडी रतलाम
Published on:
17 Nov 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
