
'तो शिवराज को भी कांग्रेस में ला सकते हैं दिग्विजय सिंह'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुलाकात सूबे के राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बन गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने स्टेट हेंगर पर मीडिया से चर्चा के दौरान दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात के सवाल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, हमारे नेता दिग्विजय सिंह में इतनी ताकत है कि, जरूरत पड़ने पर शिवराज सिंह चौहान को भी वो कांग्रेस पार्टी में ला सकते हैं।
दरअसल पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रतलाम पहुंचे थे। यहां स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने एक बार फिर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, प्रदेश में इस बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बन रही है। जनता कांग्रेस की तरफ देख रही हैं। यही नहीं उन्होंने प्रदेश में 160 विधानसभा सीटें जीतने का दावा भी किया। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए हमारे दो ही शेर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही काफी हैं।
सरकार पर खरीदफरोख्त का आरोप
इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा ने शिवराज सरकार पर खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि, जनता इस सरकार से त्रस्त आ चुकी है। देश- प्रदेश में महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस की तो पूरी तैयारी है। कमलनाथ के शिवराज सिंह चौहान के नक्शे कदम पर चलने वाले बयान पर सज्जन वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस झूठे व्यक्ति के नक्शे कदम पर नहीं चलती।
Published on:
16 Jan 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
