दरअसल, गोल्ड काम्प्लैक्स की घोषणा के बाद से ही साड़ी क्लस्टर को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। साड़ी कारोबारियों ने सरकार का हर जरूरी दरवाजा खटखटाया और यह विश्वास भी दिलाया कि रतलाम की पहचान और प्रसिद्धि के लिए यह एक उपयोगी निर्णय होगा। इसके बाद शहर व आसपास के क्षेत्र में भूमि की तलाश शुरू हो गई थी। व्यापारियों का मानना है जिस प्रकार सराफा व साड़ी बाजार पास-पास होने से ग्राहकों और व्यापारियों को दूर तक भटकना नहीं पड़ता, वैसे ही गोल्ड कॉम्प्लैक्स व साड़ी क्लस्टर पास-पास निर्मित होते, तो व्यापारिक प्रतिसाद और बेहतर होता।