सूखे कंठों की प्याज बुझे, इसलिए जीवप्रेमी नागरिक घर-आंगन के साथ बगीचों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे है। गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर शहर की सामाजिक धार्मिक संस्था संगठन के सदस्य पत्रिका पक्षी मित्र अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने स्तर पर सकोरे का वितरण कर मुक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
पत्रिका पक्षी मित्र अभियान से जुड़ रहे शहरवासी
पक्षियो ंके लिए दाना पानी की व्यवस्था कर सामाजिक धार्मिक संस्था संगठनों के प्रबुद्धजन जीवदया का उदाहरण पेश कर रहे हैं। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, प्रथमा कौशिक, उषा दुबे, अजय जोशी, सुभाष शर्मा आदि ने उपस्थित होकर पक्षियों के लिए सकोरे वितरण कर पानी भर कर भी दाना पानी की व्यवस्था की।