25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam Mahashivratri : धोलका नागेश्वर महादेव : दिन में शिवशक्ति यज्ञ-रात में शिवपुराण

रतलाम। महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, पांच दिनों अलग-अलग तक शिवालयों पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ हवन, शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। धोलका के नागेश्वर महादेव मंदिर पर दिन में शिवशक्ति यज्ञ व शिव महापुराण कथा श्रवण कराई जा रही है। बिलपांक के विरूपाक्ष महादेव एवं धराड़ महाकाल मंदिर के साथ ही सैलाना के दोनों केदारेश्वर पर भक्तों का मेला लगेगा।

2 min read
Google source verification
patrika

ratlam news

नागेश्वर महादेव मंदिर न्यास धोलका में शिवशक्ति यज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन 8 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह स्वस्ति वाचन, पूजा की जाएगी। सुबह 9.30 बजे पूजा के बाद 11.30 बजे वरूण पूजा होगी। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे पूजा कर यज्ञ आहुति शुरू होगी। शाम 4.50 बजे आरती के बाद यज्ञ नारायण की परिक्रमा भक्तों की ओर से की जाएगी। न्यास के सुरेंद्रसिंह रणावत ने बताया कि शाम 7.30 बजे से श्रीशिवपुराण कथा शुरू होगी, रात्रि 11 बजे आरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 9 मार्च को गंगाजल एवं शिवपुराण पौथी शोभायात्रा के बाद दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद प्रसादी के रूप में नगर भोज का आयोजन होगा।

जागनाथ महादेव का सुबह अभिषेक

श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना स्थित भगवान जागनाथ महादेव मंदिर पर सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक पूजन एवं शृंगार कर 11 बजे आरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा।


मंदिर पर हो रहा रंगरोगन
घनश्याम चंद्रशेखर महादेव शिव मंदिर कालिका माता परिसर में महाशिवरात्रि की तैयारी चल रही है। पंडित शैलेष उपाध्याय ने बताया कि पर्व पर मंदिर में रंगरोगन किया जा रहा है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। शाम को 7 बजे आरती के बाद प्रसादी का आयोजन होगा।

रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड होगा

श्री रामेश्वर महादेव मंदिर श्रीराम रेसीडेंसी लक्ष्मीनगर में मंदिर जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 5 मार्च की सुबह 9 बजे हेमाद्री स्नान, गणेश पूजन, मंडप प्रवेश हवन के साथ होगी। सुबह 11 बजे चल समारोह राधाकृष्ण मंदिर मालीकुआ से निकाला जाएगा। रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड होगा। 6 मार्च को देवपूजन एवं हवन होगा। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या होगी। 7 मार्च की सुबह 11 बजे मूर्ति एवं कलश स्थापना के बाद पूर्णाहुति, आरती एवं भंडारे का आयोजन 12.30 बजे होगा। महाशिवरात्रि पर सुबह 10 बजे अभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे आरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा।